Andhra Pradesh

आंध्रप्रदेश के पलनाडु जिले में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में 4 की मौत, 4 घायल

पलनाडु, 8 दिसम्बर 2024

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, । पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को अडांकी-नरकटपल्ली राजमार्ग पर हुई जब यात्रियों से भरा वाहन तेलंगाना के कोंडागट्टू अंजनेयस्वामी मंदिर से लौट रहा था, जहां यात्री अपनी नई कार के लिए पूजा करने गए थे। पिदुगुरल्ला ग्रामीण थाने के उपनिरीक्षक मोहन ने कहा, “यह दुर्घटना तब हुई जब समूह कोंडागट्टू अंजनेयस्वामी मंदिर में पूजा करने के बाद अपने पैतृक गांव सिरिपुरम लौट रहा था।” घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया गया है।

फिलहाल मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  आंध्रप्रदेश : अचानक कक्षा से बाहर निकलकर तीसरी मंजिल से कूंदा छात्र, मौके पर मौत, देंखे Video

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link