Uttar Pradesh

आ धमका तेंदुआ…..बकरी को बनाया निवाला, दहशत में सैंकड़ो लोग

अशरफ अंसारी
इटावा,10 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के इटावा के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। ग्राम पुल की मढ़ैया में तेंदुए ने रविवार को एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें तेंदुआ बकरी को जंगल की ओर खींचता हुआ नजर आ रहा है।

लोगों में भय का माहौल
तेंदुए की उपस्थिति ने स्थानीय लोगों को डरा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ इंसानों पर भी हमला कर सकता है, जिससे उनकी जान का खतरा बढ़ गया है।

बकरी को बनाया शिकार
राजकुमार नामक ग्रामीण ने बताया कि वह अपने खेतों के पास बकरियां चरा रहे थे, जब तेंदुए ने अचानक हमला किया। तेंदुआ एक बकरी को मुंह में दबाकर जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया और तेंदुए को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह तेज़ी से गायब हो गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तेंदुए के लौटने की आशंका में बकरी के अवशेष के पास मोबाइल कैमरा लगाया। तेंदुआ वापस आया और बकरी को दोबारा अपना शिकार बना लिया, जिसे मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया।

वन विभाग से मदद की अपील
ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की है ताकि इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है।
इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और वन विभाग के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही इस खतरे से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढ़ें  मेडिकल कॉलेज में स्टॉफ की गलती पर न वेतन कटौती न सस्पेंशन...लिखना होगा ‘राम नाम’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button