Madhya Pradesh

लोकायुक्त की कार्रवाई में CMO समेत 3 रिश्वतखोर धरे गए, अब कैश नहीं, चेक लेते हैं।

भोपाल,14 दिसंबर 2024

भोपाल में लोकायुक्त ने नगर पालिका के सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा और दो अन्य आरोपियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा। सीएमओ ने ठेकेदार राजेश मिश्रा से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जो बाड़ी नगर पालिका में श्मशान घाट का निर्माण कर चुका था और अब एफडी वापस लेना चाहता था। ठेकेदार ने लोकायुक्त में शिकायत की, जिसके बाद जांच में शुभम जैन और जयकुमार नाम के दो अन्य लोग भी रिश्वतखोरी में शामिल पाए गए।

लोकायुक्त ने जाल बिछाकर भोपाल के एक होटल से तीनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। शुभम जैन के पास 40 हजार और 60 हजार रुपये के दो चेक बरामद हुए, जो ठेकेदार ने रिश्वत के रूप में दिए थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई लोकायुक्त द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, और इससे पहले भी कई सरकारी अधिकारी लोकायुक्त के गिरफ्त में आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  एमपी के बालाघाट में बाघ का कहर, तेंदू पत्ता लाने गए युवक का किया शिकार, आधा शरीर नोचकर खाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link