Uttar Pradesh

” हवा भरने वाली टंकी फटी, दुकानदार के चिथड़े उड़े”

बांदा,16 दिसंबर 2024

बांदा जिले में एक दर्दनाक हादसे में 80 वर्षीय किसान गंगा यादव की मौत हो गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी गंगा यादव अपनी पंचर की दुकान पर ट्रैक्टर-ट्राली के टायरों में हवा भर रहे थे। कंप्रेसर की टंकी में समस्या आने पर वह उसे ठीक करने लगे, तभी टंकी जोरदार धमाके के साथ फट गई। धमाके से गंगा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके दोनों पैर और सीना बुरी तरह जख्मी हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन अस्पताल ले जाते समय तिंदवारी के पास उनकी मौत हो गई।

हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक किसान के परिवार में पत्नी सावित्री और पांच बच्चे (तीन बेटे, दो बेटियां) हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसान के शव के टुकड़े इकट्ठे किए और कागजी कार्रवाई पूरी की। हादसे के बाद टंकी के टुकड़े दूर-दूर तक फैल गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हिंदू नववर्ष पर रामनगरी में उत्सव...राष्ट्रपति आज दर्शन-पूजन कर स्थापित करेंगीं राम यंत्र, साथ रहेंगे योगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link