Uttar Pradesh

“महाकुंभ 2025: जियो ट्यूब से ट्रीट होंगे प्रयागराज के 22 अनटैप्ड नाले”

प्रयागराज,16 दिसंबर 2024

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, गंगा में अनट्रीटेड नाले का पानी जाने से रोकने के लिए सलोरी में 55 करोड़ रुपये की लागत से जियो ट्यूब तकनीक आधारित ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। यह प्लांट शहर के सभी 22 अनटैप्ड नालों का अपशिष्ट जल ट्रीट करेगा। यह आधुनिक तकनीक सीवेज वाटर का 40-50% बीओडी लेवल और 80% टीएसएस जियो ट्यूब्स में ही शुद्ध कर देती है। इसके बाद हाइड्रोजन पैरॉक्साइड और ओजोनाइजेशन से पानी को पूरी तरह शुद्ध कर नदियों में छोड़ा जाएगा।

इस प्लांट की खासियत है कि इसमें क्लोरीनाइजेशन की जगह ओजोनाइजेशन किया जाता है, ताकि जलीय जीवों को नुकसान न हो। 24 घंटे ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिए इसकी निगरानी होती है। महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और निर्मल गंगा जल में स्नान का अनुभव देने के लिए यह व्यवस्था की गई है। फिलहाल इसका ट्रायल रन जारी है और 1 जनवरी से यह पूरी क्षमता के साथ काम करेगा।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान... अब ये सरकारी नियम होंगे बिल्कुल आसान, आम आदमी को मिलेगा तुरंत फायदा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link