Uttar Pradesh

यूपी के बलिया में खड़ी टेंपो से टकराई मोटरसाइकिल, हादसे में 2 की मौत

बलिया, 10 दिसम्बर 024

एक शादी से लौट रहे दो लोगों की मंगलवार सुबह उस समय मौत हो गई, जब यहां नीरूपुर गांव में उनकी मोटरसाइकिल एक खड़े टेंपो से टकरा गई,। पुलिस के मुताबिक, हादसा बलिया-बैरिया हाईवे पर उस वक्त हुआ जब मोटरसाइकिल एक खड़े टेंपो से टकरा गई। पीड़ितों की पहचान रमेश साहनी (38) और लखन साहनी (36) के रूप में हुई, जिन्हें गंभीर चोटें आईं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश साहनी अपने दोस्त बिहार के पड़ोसी जिला बक्सर निवासी लखन साहनी के साथ अपने गांव लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि वे रेवती इलाके के तुलसी छपरा में रमेश के भाई की शादी से लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नियंत्रण से बाहर हो गई और हल्दिया थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव के पास टेंपो से टकरा गई। हल्दिया थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने कहा, “शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद टेम्पो चालक वाहन लेकर भाग गया।”

ये भी पढ़ें  मदरसा शिक्षा बोर्ड: मौलवी की परीक्षा में यूपी टॉपर बने आकिब...फौजी बनने की हैं ख्वाहिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link