Madhya Pradesh

शर्मनाक: एमपी में तीन साल की मासूम के साथ 55 साल के अधेड़ ने किया दुराचार

जबलपुर, 28 अक्टूबर, 2024

जबलपुर के कोतवाली थानान्तर्गत तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। रिश्तेदार के घर आई मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले अधेड़ व्यक्ति ने दुराचार किया। अधेड़ व्यक्ति बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

कोतवाली थाना प्रभारी भुवन प्रसाद देशमुख के अनुसार मासूम बच्ची अपनी मां के साथ पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी मौसी के घर आई थी। पड़ोस में रहने वाला 55 वर्षीय आरोपी शंकर कुशराम उम्र 55 साल ने 25 अक्टूबर की दोपहर को बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। घर में एकांत का फायदा उठाते हुए उसने घटना को अंजाम दिया। वहशी अधेड़ को बच्ची की उम्र का भी ख्याल नहीं रखा। बच्ची ने घर लौटने के बाद घटना के संबंध में परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पीड़ित बच्ची के साथ थाने आकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया था।

थाना प्रभारी देशमुख ने बताया कि आरोपी मजदूरी का काम करता है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश प्रारंभ कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भिजवा दिया गया है। पीड़ित बच्ची की हालत सामान्य है और वह परिजनों के साथ घर पर है। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। 

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : भोपाल में हुए 5 साल की बच्ची से रेप-हत्या मामले में, भोपाल पुलिस कल पेश करेगी चार्जशीट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link