CrimeUttar Pradesh

इटावा पुलिस ने 9 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

अशरफ अंसारी

इटावा, 23 दिसम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के इटावा पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक 9 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस, और साइबर क्राइम टीम ने यह सफलता हासिल की।

गिरोह भोले-भाले लोगों को सस्ते ब्याज पर लोन दिलवाने और नौकरी देने का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के लिए किया जाता था। 21 और 22 दिसंबर की रात को पुलिस ने भरथना चौराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान सूचना के आधार पर जुगरामऊ चौराहे पर छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ये भी पढ़ें:

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, चेकबुक, पासबुक और नकद रुपये बरामद किए हैं।

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे साइबर फ्रॉड से आए पैसों को निकालकर गिरोह संचालकों को सौंपते थे और बदले में 70,000 रुपये से 1,00,000 रुपये तक कमीशन पाते थे।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम की इस बड़ी सफलता पर सराहना करते हुए 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की। उन्होंने कहा, “हमारी पुलिस टीम ने एक साहसिक कार्रवाई कर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। हम ठगी के ऐसे मामलों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी सख्त कदम उठाते रहेंगे।”

इस कार्रवाई से ठगी के शिकार हुए लोगों के लिए न्याय की उम्मीद बढ़ी है और पुलिस के इस साहसिक कदम की सराहना हो रही है।

ये भी पढ़ें  आगरा की अटलपुरम टाउनशिप : 5 अगस्त को सीएम योगी करेंगे लॉन्चिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link