Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : खेल रहे बच्चों पर पलटा गन्ना लदा ट्रक, तीन की मौत, एक गंभीर

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 14 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया।

गन्ना लादकर मिल जा रहा था ट्रक

ये भी पढ़ें:

ये हादसा धौरहरा क्षेत्र के टेगनहा गांव के पास हुआ। दरअसल गोविंद शुगर मिल ऐरा के देवी पुरवा गन्ना तौल केंद्र से गन्ना लादकर ट्रक सोमवार शाम मिल की ओर जा रहा था। बताते हैं कि ट्रक पर क्षमता से अधिक गन्ना लोड किया गया था। ट्रक रास्ते में टेगनहा गांव के पास सड़क किनारे रखी एक गुमटी पर पलट गया। भारी वजन वाले गन्ने के बोझ जब गिरे तो वहां सड़क किनारे खेल रहे बच्चे भी उसकी चपेट में आ गए। बच्चे गन्ने के नीचे दब गए।

Advertisement

ओवरलोडिंग को लेकर ग्रामीण नाराज

ये नजारा देख तत्काल ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया। गन्ने की चपेट में आने से रुहान (3 वर्ष) पुत्र कुतुबुद्दीन, आशमा (7वर्ष ) पुत्र हुसेन निवासी टेगनहा व मेहनूर (2 वर्ष) पुत्र आरिफ निवासी महराजनगर की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल फरहीन (12 वर्ष ) पुत्री कासिम निवासी टेगनहा को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया। हादसे को लेकर लोगों में रोष है। नागरिकों का कहना है कि ओवरलोडिंग पर पुलिस व प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें  किसान को खेत की खुदाई में मिला 200 साल पुराना खजाना, 18वीं सदी से जुड़ा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link