Rajasthan

राजस्थान : जैसलमेर में BSF कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार की आत्महत्या

जयपुर, 27 दिसम्बर 2024

राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक 44 वर्षीय हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली, पुलिस जानकारी के अनुसार जैसलमेर सर्कल अधिकारी रूप सिंह इंदा ने कहा, “घटना गुरुवार को हुई। आत्महत्या के पीछे के सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।” मृतक, पंजाब के होशियारपुर के कृष्ण कुमार, शाहगढ़ क्षेत्र में भोनू सीमा चौकी पर तैनात थे। पुलिस ने कहा, “कुमार ड्यूटी पर थे जब उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उनके साथी सैनिक घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें मृत पाया।” अधिकारी ने कहा, ”पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें  राजस्थान : धार्मिक जुलूस में जा घुसी बेकाबू SUV कार, 4 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link