Uttar Pradesh

साल के अंतिम दिन: काशी विश्वनाथ में 5 लाख श्रद्धालु, बांके बिहारी मंदिर खचाखच भरा

वाराणसी,1 जनवरी 2025

साल 2024 के अंतिम दिन वाराणसी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से लेकर रात तक करीब 5 लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे, और पूरे दिन मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहा। विश्वनाथ धाम बनने के बाद यह पहली बार हुआ जब महीनेभर पहले ही आरती, सुगम दर्शन और रुद्राभिषेक की सभी बुकिंग फुल हो गईं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया और 45 पॉइंट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। गंगा घाटों पर सुरक्षा के लिए जल पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ के जवानों को लगाया गया।

उधर वृंदावन में भी बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देशभर से लोग भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और क्रीड़ास्थली में पहुंचे और नए साल के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। गोवर्धन, बरसाना, गोकुल और मथुरा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे, जिन्होंने परिक्रमा और दर्शन के साथ 2024 को धार्मिक माहौल में विदाई दी। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में इतनी भीड़ उमड़ी कि पैर रखने की जगह तक नहीं रही।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो 2024 का भव्य आगाज: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज किया उद्घाटन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link