Uttar Pradesh

हाईकोर्ट में याचिका : क्रिकेट व फिल्मी हस्तियों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप

प्रयागराज, 5 अप्रैल 2025:

इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के बढ़ते चलन पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा आदि क्रिकेटरों और ऋतिक रोशन सहित कई अभिनेताओं पर युवाओं, विशेषकर नाबालिगों को ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

याचिकाकर्ता अधिवक्ता गणेश मणि त्रिपाठी ने अदालत से अनुरोध किया है कि वह ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स जैसे ‘माई 11 सर्कल’ और ‘ड्रीम 11’ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे। साथ ही, इन प्लेटफॉर्म्स के प्रचार-प्रसार पर भी रोक लगाने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि मशहूर क्रिकेटर और अभिनेता अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल कर युवाओं को इस ओर आकर्षित कर रहे हैं, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें:

कई दिग्गज क्रिकेटर और अभिनेता बनाए गए प्रतिवादी

Advertisement

इस याचिका में महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू व शुभमन गिल, युजवेंद्र चहल, केएल राहुल, आर अश्विन, हार्दिक पांड्या व रवींद्र जडेजा, रितुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल आदि को प्रतिवादी बनाया गया है। इसके अलावा अभिनेता रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन के साथ ड्रीम-11 के फाउंडर भवित सेठ, हर्ष जैन और माई-11 सर्कल के फाउंडर भविन पांड्या व त्रिविक्रमण थंपी को भी प्रतिवादी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें  मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर नई लाइन के लिए सर्वे मंजूर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link