Uttar Pradesh

जन्मदिन पर बोलीं मायावती… महाकुंभ आस्था से जुड़ा, इसमें नहीं दिया जाता निमंत्रण

लखनऊ, 15 जनवरी 2025:

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी की पूर्व सीएम मायावती बुधवार को अपने जन्मदिन पर लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया कर्मियों से रूबरू हुईं। मायावती ने महाकुंभ में जाने के सवाल पर कहा कि ये मेला लोगों की आस्था से जुड़ा है, जिसकी आस्था है वो जाए। इसमें कोई निमंत्रण तो दिया नहीं जाता है।

इंडिया गठबंधन का भविष्य नहीं, भाजपा का विकल्प केवल बसपा

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मायावती ने कहा कि भाजपा के विकल्प के तौर पर बसपा ही इकलौती पार्टी है। इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। गठबंधन में शामिल पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए एकत्र हुई हैं। उन्होंने अपने वोटरों को दूसरे दलों से सावधान रहने की नसीहत दी।

ये भी पढ़ें:

खुद पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

Advertisement

इस दौरान मायावती ने खुद पर लिखी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा (ब्लू बुक) का विमोचन किया। मालूम हो कि बसपा के कार्यकर्ता एवं मायावती के समर्थक उनके जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं।

ये भी पढ़ें  रिश्तेदार के निधन पर घर जा रहा था परिवार, एक्सप्रेस-वे पर कार पलटी, 11 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link