Uttar Pradesh

“बैंक ऑफ बड़ौदा में CBI की रेड, 1 लाख की रिश्वत मांगता मैनेजर गिरफ्तार”

बुलंदशहर,12 दिसंबर 2024

बुलंदशहर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में एक व्यापारी ने लोन के लिए अप्लाई किया था, जिसके बाद बैंक के मैनेजर ने उनसे एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। व्यापारी की शिकायत पर सीबीआई ने बुधवार को बैंक में छापेमारी की और मैनेजर से पूछताछ की। रंगे हाथ पकड़ने के बाद, सीबीआई टीम ने बैंक के कर्मचारियों और मैनेजर से पूछताछ की और बैंक से कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए।

सीबीआई की टीम ने शिकारपुर थाना क्षेत्र में बैंक में मौजूद कर्मचारियों से जानकारी जुटाई और मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकारपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद से सीबीआई की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी और मामले की गहन जांच की जा रही है। अभी तक बैंक मैनेजर को हिरासत में नहीं लिया गया है, और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  12 गज जमीन के लिए भिड़े दो परिवार, जमकर पथराव

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link