ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ के लिए अमेठी से श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना

आदित्य मिश्र

अमेठी,13 जनवरी 2025:

अमेठी के उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के सहयोग से महाकुंभ दर्शन और मां गंगा के स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया। दो बसों से लगभग 125 श्रद्धालु महाकुंभ के लिए रवाना हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए।

आज सुबह अमेठी के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने अपनी पत्नी और पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी लक्ष्मी सोनी के साथ व्यापार मंडल कार्यालय से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं की यात्रा निःशुल्क रहेगी और पूरी यात्रा के दौरान खाने-पीने की उचित व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारी बसों के साथ मौजूद हैं। महाकुंभ दर्शन और मां गंगा के स्नान के बाद देर शाम सभी श्रद्धालु अपने घरों को वापस लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : जीजा बना हैवान, साथियों के साथ मिलकर 21 वर्षीय युवती का किया बलात्कार, गला घोंट की हत्या, शव जलाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link