Uttar Pradesh

बड़ी खबर: “BJP को बैसाखी पर चलने को मजबूर कर दिया” – श्यामलाल पाल का बयान

प्रयागराज, 28 अक्टूबर 2024:

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने फूलपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पर कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष के लिए एकजुट है।

उन्होंने हालिया लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पीडीए ने केंद्र सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराया है, जिसके कारण सरकार को बैसाखियों का सहारा लेना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:

पाल ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण के अनुसार भर्ती न किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रालयों और विश्वविद्यालयों में पीडीए समुदाय के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. लोहिया और डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए पीडीए का नारा दिया और संघर्ष छेड़ दिया है।

उन्होंने भाजपा पर झूठे वादों का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान, नौजवान और व्यापारी सहित सभी वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने उपचुनाव में इण्डिया गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत का दावा भी किया।

पूर्व मंत्री और उपचुनाव प्रभारी इंद्रजीत सरोज ने भी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को पीडीए विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में केवल अखिलेश यादव ही पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं, और उनके हाथों को मजबूत करने के लिए मुज्तबा सिद्दीकी का जीतना आवश्यक है।

सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया और कहा कि मुलायम सिंह यादव की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव पीडीए के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, प्रदेश महासचिव लल्लन राय, विधायकगण विजमा यादव, हाकिमलाल बिन्द, संदीप पटेल, गीता शास्त्री, पूर्व मंत्रीगण राम आसरे विश्वकर्मा, अंसार अहमद, आरएन यादव, बासुदेव यादव, राधेश्याम पटेल, पंधारी यादव, संदीप यादव, कमल सिंह यादव, कृष्णमूर्ति सिंह समेत अन्य कई प्रमुख नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

ये भी पढ़ें  महाकुम्भनगर के सेंट्रल हॉस्पिटल में पहली डिलीवरी सफल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link