Delhi

BMW से आई महिला ओर गमला चुरा के चली गई, वीडियो हुआ वायरल

नोएडा, 27 अक्टूबर 2024

सोशल मीडिया पर एक आश्चर्यजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सेक्टर-18 में एक ऐसी चोरी दिखाई दे रही है, जहां एक महिला लक्जरी बीएमडब्ल्यू कार से बाहर निकलती है और एक दुकान के बाहर रखे फूल के गमले को चुरा लेती है। घटना कथित तौर पर 25 अक्टूबर की देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि महिला अपनी कार से बाहर निकल रही है और आसपास देख रही कि दुकान के कर्मचारियों में से कोई भी उस पर नजर तो नहीं रख रहा है फिर वह दुकान की सीढ़ियों पर रखे फूलों के गमले के पास जाती है और उसे उठा लेती है। इस सारे वाक्या के दौरान कुछ लोग उनकी रोड़ के पास खड़े नजर आते हैं, लेकिन महिला पूरे आत्मविश्वास से इस घटना को अंजाम देती है और फिर वहा से चली जाती है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि कार कोई अन्य व्यक्ति चला रहा था जिसने उसके जल्दी अंदर जाने के लिए दरवाजा खुला रखा था।

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है, जिस पर दर्शकों की मजेदार टिप्पणियां आ रही हैं। कुछ लोगों ने इसे “आर्ट ऑफ़ फ्लावर पॉट थेफ़्ट” का नाम दिया है, जबकि अन्य इसे नोएडा का नवीनतम “चोरी का चलन” कह रहे हैं। कुछ लोगों ने यह भी टिप्पणी की है कि भले ही यह मजाक तौर पर किया गया हो, लेकिन इसे सही नहीं ठहराया जा सकता।

Advertisement

ये भी पढ़ें  दिल्ली जा रही बस एक्सप्रेस वे पर पलटी, सुरक्षित बचे यात्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link