Uttar Pradesh

महाकुंभ : 27 को आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, लगाएंगे पवित्र संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर, 21 जनवरी 2025:

महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले देश के गृहमंत्री अमित शाह पवित्र स्नान करेंगे। पीएम मोदी का पांच फरवरी को महाकुंभ आगमन प्रस्तावित है। गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ पहुंचेंगे। वे संगम में पवित्र डुबकी लगाने के साथ गंगा पूजन करेंगे। गृहमंत्री मेला क्षेत्र में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का फरवरी में प्रस्तावित है कार्यक्रम

महाकुंभ में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। एक फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आने की उम्मीद है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10 फरवरी को महाकुंभ पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इन विशिष्ट व्यक्तियों की यात्रा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियां कर रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाकुंभ में फिर सजेगा संस्कृति का महाकुंभ, देश के दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button