Uttar Pradesh

इटावा पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा, ऑपरेशन खुशी अभियान के तहत यात्री को सही स्थान तक पहुंचाया

अशरफ अंसारी

इटावा,8 जनवरी 2025:

इटावा में पुलिस ने एक बार फिर से मानवता की मिसाल पेश की है। ऑपरेशन खुशी अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक की मदद करते हुए उसे सही स्थान तक पहुंचाया। बुधवार को सुबह करीब 6 बजे इटावा पुलिस ने एक युवक को मदद प्रदान की, जो गलती से इटावा के सुनसान इलाके में उतर गया था।

युवक अयोध्या जाने के लिए दिल्ली से आजमगढ़ के लिए कैफियात एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था, लेकिन जब ट्रेन इटावा के सराय भूपत स्थान पर पहुंची, तो उसे लगा कि वह अयोध्या पहुंच चुका है और गलती से यहां उतर गया। युवक रेलवे ट्रैक पर भटकते हुए घबराया और उसने डायल 112 पर मदद की अपील की।

ये भी पढ़ें:

सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात आरक्षी कमांडर अर्जुन कश्यप और कॉन्स्टेबल विनय कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लगभग 5 किलोमीटर तक रेलवे ट्रैक पर पैदल चलकर युवक को ढूंढा और उसे सुरक्षित रूप से इटावा रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। युवक ने पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया और फिर वह अयोध्या के लिए दूसरी ट्रेन से रवाना हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  वाराणसी में बाढ़ बरपा रही कहर...स्कूल-कॉलेज में भी घुसा पानी, 11 अगस्त तक छुट्टी घोषित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link