Uttar Pradesh

लखनऊ : एक ही बिल से जमा हो सकेगा हाउस और वाटर टैक्स, मकान मालिकों को मिलेगी राहत

लखनऊ, 17 मई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ शहर के लोगों को अब हाउस टैक्स और वाटर टैक्स जमा करने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश शासन के नए आदेश के तहत दोनों तरह के टैक्स का एक संयुक्त बिल जारी किया जाएगा। नगर निगम और जलकल विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। इस नई व्यवस्था से शहर के करीब सात लाख भवन स्वामियों को सहूलियत होगी।

मालूम हो कि करीब 15 साल पहले जलकल विभाग को नगर निगम में मिला दिया गया था, लेकिन बिलिंग की व्यवस्था अब तक अलग-अलग ही चल रही थी। हाल ही में शासन ने दोनों टैक्स को एक साथ जोड़ने का आदेश दिया है। इसके तहत अब हाउस टैक्स और वाटर टैक्स जल्द ही एक ही बिल में दिखाई देंगे और एक ही स्थान पर जमा किए जा सकेंगे।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के मुताबिक इस प्रक्रिया के लिए नेशनल इंफार्मेटिक्स सेंटर (NIC) की मदद ली जा रही है। जलकर के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दोनों टैक्स का डाटा एक साथ जोड़ा जा रहा है। यह सुविधा इसी साल से लागू की जानी है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  बरेली में पकड़ी गईं तीन बांग्लादेशी बहनें... जासूसी की आशंका, फर्जी पासपोर्ट बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link