Uttar Pradesh

बसपा की बैठक : मायावती ने भतीजे आकाश के कतरे पर, सभी पदों से हटाया, भाई को बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ, 2 मार्च 2025:

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दो नए नेशनल को-ऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। उनके एक आनंद कुमार बसपा प्रमुख मायावती के भाई एवं आकाश के पिता हैं।

बसपा में नहीं होगा मायावती का कोई उत्तराधिकारी

लखनऊ में रविवार को आयोजित बसपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती ने घोषणा की कि अब उनके जीते जी पार्टी में कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

भाई आनंद कुमार व रामजी गौतम को बनाया नेशनल को-ऑर्डिनेटर

Advertisement

बैठक में मायावती ने आकाश आनंद की जगह उनके पिता और बसपा के महासचिव रहे आनंद कुमार और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया। इस अहम बैठक में मायावती के अलावा पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, आनंद कुमार और अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। हालांकि, आकाश आनंद बैठक में नजर नहीं आए, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें पहले से ही अपने पद से हटाए जाने की जानकारी थी।

आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ पहले ही हो चुके हैं बाहर

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज थीं कि आकाश आनंद को पार्टी में कोई अहम भूमिका नहीं दी जाएगी। मायावती के इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि अब बसपा में उत्तराधिकार को लेकर कोई भ्रम नहीं रहेगा और पार्टी पूरी तरह से उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें  अवैध निर्माण मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर अगली सुनवाई 22 मार्च को

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link