Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले… गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था बर्बादी की कगार पर

लखनऊ, 2 मार्च 2025:

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था तबाही की ओर बढ़ रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, जिससे आम जनता और विशेष रूप से युवा निवेशकों को बड़ा नुकसान हो रहा है।

शेयर बाजार में गिरावट से युवा निवेशक प्रभावित

अखिलेश यादव ने शेयर बाजार में भारी गिरावट को लेकर चिंता जताई। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस गिरावट से सबसे ज्यादा युवा निवेशक प्रभावित हुए हैं, जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई बाजार में लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शेयर बाजार में लगातार गिरावट के पीछे भ्रामक एप्स और एक चालाक तंत्र का खेल है, जो निवेशकों को नुकसान पहुंचा रहा है।

ये भी पढ़ें:

अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा गहरा असर

Advertisement

सपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि शेयर बाजार में गिरावट का असर देश की संपूर्ण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस संकट का असर उन युवाओं पर भी होगा, जिन्होंने ईएमआई पर घर या सामान खरीदा है। यदि भुगतान में दिक्कतें आईं तो बैंक और फाइनेंस कंपनियां भी इस गिरावट की चपेट में आ सकती हैं।

चमोली ग्लेशियर हादसे पर जताया दुख

इसके अलावा अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के चमोली जिले में सीमा सड़क संगठन के कैंप पर ग्लेशियर टूटने से मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और सरकार से पीड़ितों को उचित सहायता देने की मांग की।

ये भी पढ़ें  अयोध्या में 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी, गांव में तनाव, पुलिस तैनात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link