Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : सीएम मोहन यादव का ऐलान, प्रदेश के 17 धार्मिक स्थलों पर नहीं बेची जाएगी शराब।

नरसिंहपुर, 24 जनवरी 2025

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में 17 धार्मिक पूजा स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी।

सीएम ने कहा, “शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से हर कोई वाकिफ है। हम नहीं चाहते कि हमारे युवा खराब हों क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। मध्य प्रदेश सरकार 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी।” राज्य के नरसिंहपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कही.

उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश में जहां भी भगवान कृष्ण और भगवान राम ने अपने कदम रखे हैं, वहां शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।”

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने पिछले साल कहा था कि राज्य सरकार राज्य में भगवान राम और भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।

ये भी पढ़ें  ग्वालियर सेंट्रल जेल में भाइयों को टीका लगाकर बहनों ने मनाया भाईदूज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link