Madhya Pradesh

कांग्रेस हारी तो मुंह काला कराएंगे: विजयपुर उप-चुनाव पर विधायक का बड़ा बयान

विजयपुर,17 अक्टूबर 2024

मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट पर होने वाले उपचुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद घमासान मचना शुरू हो गया है. इस बीच श्योपुर से कांग्रेस विधायक ने बड़ा दावा किया है. कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भरे मंच से कहा कि विजयपुर सीट पर यदि कांग्रेस हारी तो वह अपना मुंह काला करेंगे और रैली भी निकालेंगे.

बता दें महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव के साथ ही मध्य प्रदेश की दो सीटों पर भी उपचुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हो जाएगी.

कांग्रेस इस उप-चुनाव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। पार्टी का कहना है कि विधायक के बयान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना था और उन्हें विजय के प्रति प्रतिबद्ध करना था। कांग्रेस विजयपुर सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है।

ये भी पढ़ें:

30 अक्टूबर तक ले सकते हैं उम्मीदवार नाम वापस 25 अक्टूबर को नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख है, जबकि 30 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं. 13 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में वोटिंग होगी. वहीं 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे.

Advertisement

विजयपुर उप-चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक का बयान चुनावी गर्मी को और बढ़ा रहा है। अब यह देखना होगा कि यह बयान कांग्रेस के लिए फायदे का सौदा साबित होता है या विपक्षी दल इसे अपने पक्ष में भुनाते हैं।

ये भी पढ़ें  रीवा में नशे का कारोबार बढ़ा, लाखों की ब्राउन शुगर के साथ बेटी गिरफ्तार, पिता-पुत्र फरार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link