CrimeUttar Pradesh

हादसे ने छीन लिया बेटे की शादी देखने का सपना

अशरफ अंसारी

इटावा, 27 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में रहने वाले रिश्तेदारों को बेटे की शादी का कार्ड देने आए कानपुर के एक व्यक्ति की सड़क हादसे में जान चली गई। परिवार को हादसे से गहरा सदमा लगा है।

कार्ड बांट रहे पिता ने हादसे में दम तोड़ा

कानपुर नगर के रतनपुर में रहने वाले एलआईसी एजेंट रामनरेश के बेटे धीरज का विवाह 17 फरवरी को होना है। रामनरेश इसी शादी का कार्ड लेकर इटावा के इकदिल क्षेत्र के ग्राम कुशवाहा बादशाहपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर आये थे। उन्हें शादी में जरूर आने को कहकर रामनरेश घर वापसी के लिये निकले। ग्राम बिरारी के पास वो नेशनल हाइवे को पैदल ही पार करने लगा। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहे किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी और तेज रफ्तार में निकल गया। घायल पड़े रामनरेश को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार व रिश्तेदार शोक में डूबे हैं। बेटे की शादी की खुशियों वाले घर में दाह संस्कार की तैयारियां होने लगीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पीटीएम की तर्ज पर होगा अभिभावक सम्मेलन… कैलेंडर तैयार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link