Uttar Pradesh

आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, 19 साल पुराना केस फिर से खुलेगा!

सीतापुर,4 फरवरी 2025

सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान के खिलाफ 19 साल पुराने मामले में दोबारा जांच शुरू होगी। 2006 में यूपी सरकार में नगर विकास मंत्री रहते हुए आजम खान के कहने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सैंजनी नानकार गांव में पापड़ फैक्ट्री, सेलर और आटा चक्की पर बुलडोजर चलाया था। आरोप है कि यह कार्रवाई पांच लाख रुपये का चंदा न देने के कारण की गई। पीड़ितों ने रंगदारी मांगने और धमकाने का भी आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी, लेकिन अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने उसे खारिज करते हुए दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपों को खारिज कर दिया था और फाइनल रिपोर्ट पेश की थी। लेकिन कोर्ट ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए पीड़ित को नोटिस भेजा। पीड़ित जुल्फिकार खान ने अपने वकील के माध्यम से पुलिस की रिपोर्ट पर आपत्ति जताई और अदालत में इसकी आलोचना की। अब कोर्ट ने इस मामले की दोबारा जांच करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें  इटावा : घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, लेनदेन के विवाद की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link