CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर : सरसों के खेत में मिला युवती का शव, पति पर हत्या का आरोप

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 11 फरवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के दक्षिणांचल स्थित हरपुर बुदहट क्षेत्र के रामनगर सूरस गांव में एक युवती का शव सरसों के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव की ही नीरज उर्फ लाला (25) पुत्री स्व. ब्रह्मदेव राय के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल का निरीक्षण फोरेंसिक टीम और सीओ गीडा ने भी किया।

पति आया था घर, घटना के बाद फरार

ये भी पढ़ें:

मृतका नीरज की शादी वर्ष 2021 में पप्पू पांडेय निवासी समोगर थाना मेहदावल, जिला संतकबीरनगर से हुई थी। शादी के बाद वह अपने मायके रामनगर सूरस में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात मृतका का पति गांव आया था और सुबह तक घर पर मौजूद था। मृतका की छोटी बहन ने जब सुबह अपने जीजा से नीरज के बारे में पूछा, तो उसने जवाब दिया कि कहीं गई होगी, आ जाएगी। सोमवार दोपहर तक जब नीरज घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद गांव के सरसों के खेत में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक शव मिलने के बाद से पप्पू पांडेय फरार है। मृतका का मोबाइल फोन भी लेकर चला गया है। उसका अपना फोन भी बंद है।

मां ने दामाद के खिलाफ दी तहरीर

मृतका की मां पानमती देवी ने दामाद पप्पू पांडेय के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इस संबंध में सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी पति की तलाश जारी है। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : नए ट्रेड लाइसेंस शुल्क के खिलाफ व्यापारियों ने घेरा नगर निगम दफ्तर... लगाए ये आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button