Maharashtra

वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों के अपमान के मामले में बुरी फंसी एकता कपूर, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के आदेश।

मुंबई, 16 फरवरी 2025

यहां की एक अदालत ने शनिवार को शहर की पुलिस को फिल्म और टेलीविजन निर्माता एकता कपूर के खिलाफ उनकी एक वेब सीरीज में भारतीय सैनिकों का कथित रूप से अपमान करने के आरोप में दर्ज आपराधिक शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया।

बांद्रा स्थित मजिस्ट्रेट अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत शिकायत पर पुलिस से 9 मई तक रिपोर्ट मांगी है।

इस धारा के अंतर्गत, मजिस्ट्रेट किसी आपराधिक शिकायत की जांच कर सकता है, या पुलिस को ऐसा करने का निर्देश दे सकता है।

ये भी पढ़ें:

शिकायत यूट्यूबर विकास पाठक, जिन्हें ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ के ​​नाम से भी जाना जाता है, ने दर्ज कराई है। इसमें एकता के अलावा उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और उनके माता-पिता शोभा और जीतेंद्र कपूर का भी नाम शामिल है।

Advertisement

अधिवक्ता अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दायर शिकायत के अनुसार, ऑल्ट बालाजी पर एक वेब सीरीज में एक सैन्य अधिकारी को “अवैध यौन कृत्य” करते हुए दिखाया गया है।

शिकायत में कहा गया है, “आरोपी बहुत ही घटिया स्तर पर गिर गए हैं और उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ अवैध यौन कृत्य में चित्रित करके हमारे देश की गरिमा और गौरव को बेशर्मी से निशाना बनाया है।”

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम संगठनों का मार्च, सख्त कार्रवाई की मांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link