Bihar

नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ : मृतकों में 9 बिहार के, नितीश सरकार ने भी किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली, 16 फरवरी 2025:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें सबसे ज्यादा बिहार के यात्री शामिल हैं। इस हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। रेलवे ने इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

मृतकों में 9 यात्री बिहार के, 8 दिल्ली और एक हरियाणा का बताया जा रहा है। ये यात्री बिहार और प्रयागराज जाने की तैयारी में थे। इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए।

रेलवे ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही बिहार की नितीश सरकार ने भी मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोपालगंज में जेल से बाहर निकलने पर शराब माफिया ने की नशीली पार्टी,गंवाई जान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link