Uttar Pradesh

कमिश्नर आफिस व एसएसपी आवास के सामने युवक ने किया स्टंट, इंस्टाग्राम पर डाले वीडियो

अनमोल शर्मा

मेरठ, 17 फरवरी 2025:

यूपी के मेरठ जिले में एक दुस्साहसी युवक ने चलती बाइक नहीं वरन एक जगह खड़े होकर स्टंट किये। इसमें उसने व्यस्त मार्ग के साथ कमिश्नर आफिस व मेरठ एसएसपी आवास के सामने की जगह चुनी। कंधे पर बाइक उठाई इस दौरान उसके साथी व राहगीर नजारे को कैमरे में कैद करते रहे। इस स्टंट के वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है।

दौड़ते वाहन पर नहीं, खड़े होकर कंधे पर उठाई बाइक, पुलिस ने नहीं की टोकाटोकी

ये भी पढ़ें:

मेरठ शहर में कमिश्नरी चौराहे के पास कॉलेज है। इसके मुख्य गेट शताब्दी द्वार के सामने एक युवक पहुंचा। उसने साथ लाई गई बाइक को उल्टा कर अपने कंधे पर उठा लिया। बाइक लादे युवक ने गेट के सामने से रोड तक चहलकदमी की। इसी तरह उसने कई व्यस्त रोड के साथ मेरठ एसएसपी के आवास के सामने भी ये स्टंट दोहराया। वहां मौजूद उसके साथियों ने इस स्टंट का वीडियो बनाया। वहीं राहगीरों का ध्यान गया तो उन्होंने भी मंजर को कैमरे में कैद किया। इतना ही नहीं युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में भी ये वीडियो अपलोड किया है। ऐसी कई वीडियो इस युवक की इंस्टाग्राम पर पड़ी है जिसमें ये युवक पब्लिक प्लेस में कंधे पर बाइक उठा रहा है।

Advertisement

एसपी सिटी बोले-जांच हो रही, सख्त कार्रवाई होगी

मेरठ के सबसे व्यस्ततम क्षेत्रों में हुए इस स्टंट को किसी पुलिसकर्मी ने नहीं रोका। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि आगे से कोई भी इस तरह की हरकत न करे।

ये भी पढ़ें  इजराइल में सही सलामत हैं यूपी के 6000 से ज्यादा श्रमिक...सरकार लगातार कर रही निगरानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link