Uttar Pradesh

बर्ड फ्लू से गोरखपुर में आफत….मीट बाजारों पर निगरानी तेज, 165 मुर्गे किए जब्त!

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,2 जून 2025:

यूपी के गोरखपुर में बर्ड फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को नगर निगम की टीम ने गोरखनाथ क्षेत्र के जमुनहिया में कार्रवाई करते हुए 165 मुर्गों को जब्त किया। यह कदम शहर की विभिन्न मीट दुकानों पर बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि के बाद उठाया गया।

जिला प्रशासन ने बर्ड फ्लू के प्रसार को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और संदिग्ध पक्षियों को हटाया जा रहा है। प्रशासन ने आपातकालीन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिए हैं ताकि आम जनता समय रहते सूचना दे सके।

ये भी पढ़ें:

विशेषज्ञों की मानें तो उच्च तापमान पर अच्छी तरह पका हुआ चिकन खाने में सुरक्षित है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बीमार या मृत पक्षी दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई है।

Advertisement

बर्ड फ्लू की इस स्थिति को देखते हुए गोरखपुर में एहतियात और निगरानी दोनों को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

ये भी पढ़ें  नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह सहेली को पहना दी वरमाला, गुस्साई दुल्हन ने थप्पड़ मार तो़ड़ दी शादी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link