Uttar Pradesh

पूर्व उपराष्ट्रपति नायडू व आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण समेत कई वीआईपी ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर,18 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में विशिष्टजनों के आने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। आज देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू,केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी व आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम व अभिनेता पवन कल्याण आदि कई वीआईपी लोगों ने संगम में डुबकी लगाई।

वीआईपी घाट पर सुबह से रही चहल-पहल

मंगलवार को संगम के वीआईपी घाट पर सुबह से ही चहल पहल रही। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू धर्मपत्नी के साथ पहुंचे। विधिवत पूजा अर्चना कर उन्होंने संगम स्नान किया। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी धर्मपत्नी के साथ डुबकी लगाई। दोपहर के बाद आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम व अभिनेता पवन कल्याण ने डुबकी लगाई। सभी विशिष्टजनों ने महाकुंभ में किये गए इंतजामों को लेकर यूपी के सीएम की सराहना की।

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल के गवर्नर भी पहुंचे महाकुंभ

Advertisement

मंगलवार को ही भाजपा के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण व पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनन्दा बोस ने आस्था की डुबकी लगाई। इसके अतिरिक्त मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने पूजा अर्चना कर संगम स्नान किया।

ये भी पढ़ें  हज यात्रा से पहले सऊदी अरब का बड़ा कदम, भारत-पाकिस्तान सहित 12 अन्य देशों के लिए अस्थायी वीज़ा पर रोक लगाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link