Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही खाद कितना करें बर्दाश्त : सहकारी समिति पर काटा हंगामा

अशरफ अंसारी

इटावा, 19 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के इटावा के उसराहार इलाके में स्थित ग्रामीण सहकारी समिति पर किसानों के आधार कार्ड फटे हुए मिलने के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

आधार कार्ड फटे मिलने पर किसानों का हंगामा

ये भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को खाद की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सहकारी समितियों को निर्देश दिए थे कि किसानों को समय पर खाद दी जाए। लेकिन उसराहार क्षेत्र में इन आदेशों का पालन नहीं हुआ। जब किसान खाद लेने के लिए सहकारी समिति केंद्र पहुंचे, तो उनके आधार कार्ड फटे हुए पाए गए, जिससे किसानों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। किसानों ने सहकारी समिति के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

खाद के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा

किसानों का कहना है कि खाद लेने के लिए सबसे पहले उनके आधार कार्ड की फोटो कॉपी ली जाती है, और बाद में कहा जाता है कि 24 घंटे बाद खाद दी जाएगी। लेकिन जब किसान अगले दिन खाद लेने पहुंचे, तो उनके आधार कार्ड फाड़कर फेंक दिए गए। इसके बाद उन्हें बार-बार सहकारी समिति का चक्कर लगाना पड़ता है। किसानों को डर है कि यदि उन्हें समय पर खाद नहीं मिली, तो उनकी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी। किसानों ने सरकार से अपील की है कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें समय पर खाद मिल सके।

ये भी पढ़ें  UP : प्रतापगढ़ के जेलर अजय सिंह निलंबित, बंदी रक्षकों को प्रताड़ित और अभद्रता करने के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link