Maharashtra

महाराष्ट्र : नासिक में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं कई गाड़ियां, 6 की मौत, कई घायल

नासिक, 22 फरवरी 2025

महाराष्ट्र के नासिक में चांदवड़ घाट पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां 9 से 10 वाहन आपस में टकरा गए हैं। इन हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई हैं जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक में चांदवड तालुका के राहुद घाट पर शनिवार को ये बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें चार से पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार मालेगांव की ओर जा रहे एक कंटेनर चालक ने वाहन से नियंत्रण खोकर हाईवे पर तीन से चार कारों को टक्कर मारी।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद एक ट्रक और बस आपस में भिड़ गए। इस हादसे में मालेगांव के भारत नगर निवासी 45 वर्षीय उषा मोहन देवरे की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। चांदवड उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र में भीषण सड़क दुर्घटना,  गन्ने से लदा ट्रक पलटा, हादसे में 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link