Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे श्रद्धालु की बोलेरो की ट्रक से टक्कर, हादसे में 4 की मौत

सरगुजा, 26 फरवरी 2025

सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक और बोलरो में भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 की हालत गंभीर है. बताया जाता है कि ये सभी महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर के दर्शन कर के लौट रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम विशुनपुर प्लांट के पास मुख्य मार्ग NH43 पर यह घटना हुई है. महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु किलकिला शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे. यहां से सभी रेवापुर-सखौली लौट रहे थे. तभी ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो में भिड़ंत हो गई. हादसे में बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गाड़ी में 11 से ज्यादा लोग सवार थे. सूचना के मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतकों के शव और सभी घायलों को सीएचसी सीतापुर लाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : धमतरी में सड़क दुर्घटना में एक 14 साल के छात्र की मौत, हादसे में दो अन्य घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button