Uttarakhand

उत्तराखंड: सौ मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, तीन युवकों ने दम तोड़ा

देहरादून, 8 मार्च, 2025:

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के दुर्गाधार चोपता क्षेत्र में कुंडा दानकोट के पास एक स्कूटी देर रात बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

एसडीआरएफ की टीम ने युवकों को बाहर निकाला

शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे की सूचना किसी ने कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम से जानकारी पाकर एसडीआरएफ की टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:

अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अंकित (27 वर्ष) निवासी गुनियाल पोखरी, टीटू (23 वर्ष) निवासी कुंडा दानकोट और संदीप (27 वर्ष), निवासी बरसील, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें  नोएडा : क्रिकेट बॉल से चोट लगने पर शख्स ने की शिकायत, विवाद में युवकों ने बल्ले से इतना पीटा की चली गई जान।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link