Uttarakhand

मैदान में उतरेंगे 2.35 लाख खिलाड़ी, मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

खेल मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा, 31 अगस्त तक जारी रहेगा Online Registration, पिछले साल के मुकाबले 73 हजार से ज्यादा अतिरिक्त खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण, हर ब्लॉक से कम से कम 2,000 खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी होंगी अलग प्रतियोगिताएं

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 27 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के खेल मैदानों में नई प्रतिभाओं की तलाश के लिए होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह है। प्रतियोगिता के लिए अब तक 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने Online Registration कराया है। पिछले साल करीब 1.62 लाख खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इस बार अब तक 73 हजार से अधिक अतिरिक्त खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 अगस्त है, ऐसे में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

खेल मंत्री ने की जिलों की तैयारियों की समीक्षा

ये भी पढ़ें:

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बृहस्पतिवार को सचिवालय स्थित एनआईसी सभागार से सभी जिलाधिकारियों के साथ Video Conference की। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं तय समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। खिलाड़ियों को मैदान, ठहरने, भोजन समेत किसी भी स्तर पर परेशानी न हो, इसे लेकर खास ध्यान देने को कहा गया।

Advertisement

uttarakhand-cm-championship-trophy-2-35-lakh-player-registration1

हर ब्लॉक से 2,000 खिलाड़ियों का लक्ष्य

रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के जरिए प्रदेश के गांवों, छोटे कस्बों से खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का मौका मिलेगा। उन्होंने हर ब्लॉक से कम से कम 2,000 खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने को कहा। प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए जिला योजना से पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिलाधिकारियों को दिए गए हैं।

खिलाड़ियों की सुविधा पर फोकस

खेल मंत्री ने आयोजन स्थलों की व्यवस्थाओं का पहले से निरीक्षण कराने को कहा है। खेल मैदानों की स्थिति, खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा समेत दूसरी जरूरी सुविधाओं में कमी मिलने पर उसे समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

इन आयु वर्गों में होगा मुकाबला

इस साल मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में 8 से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। महिला ओपन वर्ग में 20 से 25 वर्ष तक की महिला खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, राजेश ममगाईं, उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  बोल्डर गिरने से वैली ब्रिज टूटा, हाईवे पर आवाजाही ठप, श्रद्धालु रास्ते में फंसे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link