EducationLucknow City

UP में अब घर बैठे होगी Class की पढ़ाई, 5 PM e-Vidya चैनल YouTube पर भी लाइव

बाल वाटिका से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा-वार डिजिटल कंटेंट उपलब्ध, डीटीएच के साथ YouTube पर भी मुफ्त पढ़ाई , पाठ दोहराने की सुविधा से बच्चों की सीख होगी और मजबूत

लखनऊ, 27 अगस्त 2026:

यूपी में अब पढ़ाई के लिए बच्चों को सिर्फ स्कूल की चारदीवारी तक सीमित रहने की जरूरत नहीं होगी। योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा पहल के तहत पीएम ई-विद्या के पांच कक्षा-वार डीटीएच चैनलों को अब YouTube पर भी उपलब्ध कराया गया है। इसका सीधा फायदा बाल वाटिका से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा। बच्चे घर बैठे अपनी कक्षा के अनुरूप शैक्षिक सामग्री देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर किसी भी पाठ को दोबारा देखकर अपनी तैयारी मजबूत कर सकेंगे।

up-pm-evidya-youtube-digital-class-online-study1

प्रदेश में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की डिजिटल शिक्षा व्यवस्था के तहत पहले से ही पीएम ई-विद्या चैनलों के जरिए विद्यार्थियों तक कक्षा-वार शैक्षिक सामग्री पहुंचाई जा रही है। अब YouTube को इस व्यवस्था से जोड़ने के बाद डिजिटल कंटेंट की पहुंच और आसान हो गई है। विद्यार्थी ही नहीं शिक्षक और अभिभावक भी अपनी सुविधा के अनुसार इन संसाधनों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:

हर कक्षा के लिए अलग चैनल

पीएम ई-विद्या की खासियत यह है कि विद्यार्थियों को अपनी कक्षा के अनुसार अलग चैनल पर सामग्री मिलेगी। चैनल 173 पर बाल वाटिका से कक्षा 2 तक, चैनल 174 पर कक्षा 3 से 5 तक, चैनल 175 पर कक्षा 6 से 8 तक, चैनल 176 पर कक्षा 9 से 10 तक और चैनल 177 पर कक्षा 11 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सामग्री उपलब्ध है।

बच्चों को अपनी जरूरत की पढ़ाई तलाशने में होगी आसानी

इस कक्षा-वार व्यवस्था से बच्चों को अपनी जरूरत की पढ़ाई तलाशने में आसानी होगी। YouTube पर उपलब्ध सामग्री के चलते विद्यार्थी सुविधानुसार वीडियो देख सकते हैं। छूटे हुए पाठ समझ सकते हैं और पढ़ाए गए विषयों का बार-बार अभ्यास कर सकते हैं। चैनलों को निशुल्क सब्सक्राइब करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

up-pm-evidya-youtube-digital-class-online-study2

तकनीक के जरिए हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचाना है। पीएम ई-विद्या के कक्षा-वार चैनलों को YouTube पर उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों को घर बैठे सीखने और पढ़ाई दोहराने का सहज अवसर मिला है।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान के मुताबिक पीएम ई-विद्या चैनलों को YouTube से जोड़ने से डिजिटल शैक्षिक सामग्री की पहुंच और व्यापक हुई है। विद्यार्थी अपनी कक्षा के संबंधित चैनल से जुड़कर आसानी से शैक्षिक सामग्री का लाभ उठा सकते हैं।

किस कक्षा के लिए कौन सा चैनल?

बाल वाटिका- कक्षा 2 : SCERT UP PM eVIDYA Channel 173

कक्षा 3-5 : SCERT UP PM eVIDYA Channel 174

कक्षा 6-8 : SCERT UP PM eVIDYA Channel 175

कक्षा 9-10 : SCERT UP PM eVIDYA Channel 176

कक्षा 11-12 : SCERT UP PM eVIDYA Channel 177

इस पहल से डीटीएच और YouTube दोनों माध्यमों के जरिए विद्यार्थियों के लिए सीखने के विकल्प बढ़े हैं। यानी स्कूल में पढ़ाई के बाद घर पर भी डिजिटल क्लासरूम बच्चों की पहुंच में रहेगा।

ये भी पढ़ें  अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए रिंका को सरकार देगी आर्थिक मदद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button