NationalPolitics

होली और जुमे को लेकर यूपी के मंत्री रघुराज सिंह का विवादित बयान, बोले… तिरपाल का हिजाब पहनें

लखनऊ, 11 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने जुमे के दिन होली पड़ने को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग होली के रंग से बचना चाहते हैं, वे “तिरपाल का हिजाब” पहनकर घर से बाहर निकलें।

एक इंटरव्यू के दौरान रघुराज सिंह ने कहा, “जिस तरह होली पर मस्जिद को तिरपाल से ढका जाता है। महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही नमाज अदा करने वाले भी तिरपाल का हिजाब पहनकर घर से निकल सकते हैं।” उन्होंने तर्क दिया कि होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जाएगा, इसलिए सफेद कपड़े और टोपी को रंग से बचाने के लिए यह तरीका अपनाया जा सकता है।

इसके अलावा, मंत्री रघुराज सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में राम मंदिर बनवाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि “अगर मौका मिला तो एएमयू में राम मंदिर बनवाने के लिए अपनी पूरी संपत्ति लगा दूंगा और उसकी पहली ईंट मैं खुद रखूंगा।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  कौन होगा अगला उपराष्ट्रपति? इन तीन नामों पर चर्चा सबसे तेज!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button