PoliticsReligious

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किए महाकालेश्वर के दर्शन, भस्म आरती में हुए भाव-विभोर

उज्जैन, 11 मार्च 2025:

• महाकाल के दरबार में आना सौभाग्य की बात – मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आना सौभाग्य की बात है। भस्म आरती के दौरान जब बाबा महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में आए, तो उन्होंने एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभूति की। इस दौरान उन्होंने देश, समाज और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

नंदी हॉल में बैठकर की आरती, चांदी द्वार पर किया पूजन-अभिषेक

ये भी पढ़ें:

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखी और इसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने उन्हें तिलक लगाया, पुष्प हार पहनाया और आशीर्वाद दिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गौरव शर्मा ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

भस्म आरती में मिला अलौकिक अनुभव

भस्म आरती के दौरान मिले अनुभव को साझा करते हुए उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा, “जब बाबा महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में आए, तो भक्त और भगवान के बीच की दूरी मिट गई थी। हर कोई उनकी भक्ति में डूबा नजर आ रहा था। यह मेरे जीवन का अविस्मरणीय क्षण था।”
दर्शन के बाद उन्होंने कहा, “बाबा महाकाल की कृपा देश और समाज पर बनी रहे। वे सभी का कल्याण करें और मुझे बार-बार उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो, यही मेरी कामना है।”

ये भी पढ़ें  केरल : फेयरवेल पार्टी में छात्रों के बीच हुई खूनी झड़प, उपचार के दौरन 10वीं कक्षा के छात्र की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link