Maharashtra

महाराष्ट्र : पुणे में तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी बाइक को मारी टक्कर, हादसे में राइडर की मौत

पुणे, 17 मार्च 2025

पुणे के उंद्री इलाके में शनिवार को एक भयानक हिट-एंड-रन घटना हुई, जिसमें 34 वर्षीय फ़ूड डिलीवरी राइडर मज़हर जिलानी शेख की मौत हो गई। पुणे सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, उसके साथ सवार उसका दोस्त घायल अवस्था में उपचाराधीन है।

कालेपदल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटिल के अनुसार, दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे हुई जब एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया और पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पाटिल ने बताया, “शनिवार को लगभग 3 बजे उंद्री क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर 34 वर्षीय मजहर जिलानी शेख और उसका दोस्त सवार थे। घटना में मजहर शेख की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त का इलाज चल रहा है।” पुणे पुलिस ने कालेपदल पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : नासिक में भीषण सड़क हादसा, आपस में टकराईं कई गाड़ियां, 6 की मौत, कई घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link