CrimeUttar Pradesh

इटावा: गृहकलेश में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, मासूम बेटे के मुंडन वाले दिन मचा कोहराम

अशरफ अंसारी
इटावा,4 अप्रैल 2025:

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हर्राजपुरा में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां गृहकलेश के चलते पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विशाल अपनी पत्नी रोशनी और 3 महीने के बेटे के साथ किराए के मकान में रह रहा था। वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया गया कि शुक्रवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद विशाल घर से बाहर चला गया। लौटने पर उसने देखा कि रोशनी दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी।
यह दृश्य देखने के बाद सदमे में आए विशाल ने अपने पुश्तैनी मकान में जाकर रस्सी से फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विशाल की मां के अनुसार, बेटे का मुंडन संस्कार शुक्रवार को कालिका मंदिर पर होना था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में गृहकलेश की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें  लहलहा रही थी फसल...किसान रोकते रहे, नहीं पसीजे अफसर, जुतवा दिए खेत, जानिए पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link