National

हिसार से अयोध्या के लिए पहली उड़ान को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, नए टर्मिनल का किया शिलान्यास

हिसार, 14 अप्रैल 2025

आज डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार से अयोध्या के लिए पहली कमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला भी रखी। यह कार्यक्रम ‘संकल्प की उड़ान’ पहल के तहत आयोजित किया गया, जिसमें हिसार से अयोध्या के बीच सप्ताह में दो बार फ्लाइट सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के दौरान हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें यमुनानगर में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट और भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बने 14.4 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी बाईपास प्रोजेक्ट का उद्घाटन शामिल है, जिस पर करीब 1,070 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

इस ऐतिहासिक मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आगमन से राज्य में विकास की लहर आई है। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह दिन राज्य के लिए गौरव का क्षण है।

हिसार एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि “आंबेडकर जयंती को हरियाणा की विकास यात्रा को समर्पित करते हुए आज कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।”

Advertisement

इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। हिसार और यमुनानगर में आयोजित रैलियों और कार्यक्रमों के लिए कुल 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा न केवल बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी नया आयाम देती है।

ये भी पढ़ें  इटावा पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा शातिर बदमाश... दर्ज हैं 30 मुकदमे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link