NationalPoliticsUttar Pradesh

अखिलेश का पलटवार, बोले…पश्चिम बंगाल में साम्प्रदायिक तनाव के पीछे भाजपा, हम ममता के साथ

लखनऊ, 15 अप्रैल 2025:

यूपी में भाजपा व सपा के बीच पश्चिम बंगाल के दंगों को लेकर सियासी तीर चल रहे है। सीएम योगी द्वारा हरदोई की जनसभा में बेशर्मी भरा समर्थन के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दंगे भाजपा करवा रही है और हम सीएम ममता बनर्जी के साथ हैं।

पीडीए की लड़ाई को और मजबूत करेंगे

सपा मुखिया अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर मीडिया से रूबरू हुए। अखिलेश महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के साथ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान महाराष्ट्र के कई नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी कि जो लोग दूसरे दलों से आना चाहते हैं उन्हें शामिल करके पीडीए की लड़ाई को और मजबूत करने का काम हो।

ये भी पढ़ें:

एनएसजी वापस लेने से डरेंगे नहीं, आगरा जाएंगे

जिस दिन एनएसजी वापस ली गई थी उसी समय उनकी नियत और मंशा समझ गया था कि डराने चाहते हो, जो डरपोक लोग हैं वो एनएसजी रखे हुए हैं। मैंने ये बात कभी नहीं कही कि एनएसजी वापस क्यों ली। हम लोग महाराजाओ के खिलाफ नहीं है क्योंकि उनकी कोई जाति नहीं होती। हम आगरा जाएंगे, डरने वाले नहीं है।

गरीब धक्के खा रहा, इनको जीरो दिख रहा

लखनऊ वाले दिल्ली वालों को धोखा दे रहे हैं। अब चलाचली की बेला है तो डंडे की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि सोशल मीडिया पर कुछ न लिखें। किसी अस्पताल में चले जाएं, गरीब को इलाज नहीं मिल रहा है, गरीब धक्के खा रहा है। और ये ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की बात कर रहे हैं। जो लोग लगातार प्रॉपर्टी बनाते जा रहे हैं वो ज़ीरो पॉवर्टी की बात कर रहे हैं। इस सरकार को ज़ीरो ही ज़ीरो दिखाई दे रहा है क्योंकि खुद ज़ीरो होने जा रहे हैं। लखनऊ गोरखपुर और अयोध्या के आसपास देखिए कौन प्रापर्टी बना रहा है।

अस्पताल की आग बता रही इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत

प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर बदहाल स्थिति में है। अस्पताल में आग लग रही है। अगर झांसी की घटना से सबक लिया होता तो शायद ये कल की घटना न होती। कहीं भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए तो आग नहीं लगी है क्योंकि हमें जानकारी मिली है की पिछले सात आठ सालों से सस्ते और घटिया सामान लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  संजय निषाद का सवाल: विवादित जगह पर इबादत गुनाह, फिर मुसलमान क्यों कर रहे ऐसा?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link