Uttar Pradesh

अमेठी : सूखे तालाब में मिली हनुमान जी की प्राचीन प्रतिमा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

आदित्य मिश्र

अमेठी, 4 सितंबर 2025:

यूपी के अमेठी जिले के कमरौली क्षेत्र के बनभरिया गांव में बुधवार शाम एक अद्भुत घटना ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। गांव के शीतला माता मंदिर के सामने स्थित एक सूखे तालाब से हनुमान जी की एक प्राचीन पत्थर की प्रतिमा मिलने के बाद मौके पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया।

यह प्रतिमा सबसे पहले गांव के कुछ युवकों को दिखाई दी। गांव के अखिलेश उर्फ सोमिल कनौजिया व अन्य युवक पशु चराने गए थे। उनकी नजर तालाब में दबे एक अनोखे पत्थर पर पड़ी। मिट्टी हटाने पर लगभग दो फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा निकल आई।

Advertisement

इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जयकारों और भजन-कीर्तन के बीच प्रतिमा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई। बुजुर्गों ने इसे दैवीय संकेत बताते हुए गांव के लिए शुभ माना। लोग इसे चमत्कारी घटना मानकर हनुमान जी की जय-जयकार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही कमरौली थानाध्यक्ष मुकेश पटेल और सीओ अतुल सिंह भी तत्काल मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिमा की ऊंचाई लगभग दो फीट है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  इकाना IPL मैच अलर्ट : रूट डायवर्जन से बदलेंगे शहर के कई रास्ते, घर से निकलने से पहले संभलें!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link