Uttar Pradesh

गोरखपुर: स्टेशन पर पहुंचे जवान, लेने लगे तलाशी… फिर यात्रियों से कहा करें ऐसा

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर, 28 अप्रैल 2025:

कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के तहत गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आज रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी द्वारा संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। गोरखपुर का नेपाल सीमा के नजदीक होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्थाओं को और भी मजबूत किया गया है।

आज की सुरक्षा जांच के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े सभी वाहनों की गहन जांच की गई। इसके अलावा यात्रियों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए प्लेटफार्म पर भी फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में आरपीएफ के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ शामिल हुए और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती दी। इस दौरान यात्रियों को कोई भी लावारिस वास्तु न छूने की सलाह दी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि हम लोग लगातार सुरक्षा जांच कर रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने यह भी कहा कि आरपीएफ के जवान हर पल यात्रियों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement

इस सघन जांच और फ्लैग मार्च ने यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा उत्पन्न किया और रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में आज फिर पावर कट : कई इलाकों में दिनभर बाधित रहेगी बिजली, गोमतीनगर में कल से बड़ी कटौती

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link