Uttar Pradesh

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन ने मनाया 151वां स्थापना दिवस: श्रद्धांजलि के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम

मयंक चावला

आगरा, 28 अप्रैल 2025:

आगरा मंडल के ऐतिहासिक आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन का 151वां स्थापना दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई, जहां उपस्थित जनों ने एक मिनट का मौन रखा।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल (राज्य मंत्री, भारत सरकार), विशिष्ट अतिथि योगेन्द्र उपाध्याय (कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश) और डॉक्टर नवीन जैन (सांसद, राज्यसभा) के साथ मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

औपनिवेशिक और मुगल प्रभावों का संगम
एलईडी स्क्रीन पर स्टेशन के ऐतिहासिक चित्रों और जानकारियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान एक विशेष पुस्तिका का विमोचन भी हुआ, जिसमें स्टेशन के 151 वर्षों के सफर और योगदान को विस्तार से दर्शाया गया। आगरा फोर्ट स्टेशन, जिसकी स्थापना 1874 में राजपूताना-मालवा रेलवे के तहत हुई थी, व्यापार और सैन्य गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है। इसकी वास्तुकला में औपनिवेशिक और मुगल प्रभावों का अद्भुत संगम देखा जा सकता है।

Advertisement

भविष्य के विकास कार्य

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण की दिशा में विकसित किया जा रहा है। लगभग 15.40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक यात्री सुविधाओं, डिजिटल डिस्प्ले, स्वच्छ प्रतीक्षालय और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम

कार्यक्रम के दौरान रेलवे की सांस्कृतिक टीम ने ऐतिहासिक विरासत पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रनव कुमार, शाखा अधिकारी, डीआरयूसीसी सदस्य, स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य, कुली और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़ें  महाकुम्भ-2025: रेलवे स्टेशन और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था नोडल अधिकारियों के जिम्मे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link