Uttar Pradesh

लखनऊ: 80 झोपड़ियां आग में खाक, सब कुछ गंवाकर बिलख पड़े परिवार

लखनऊ, 28 अप्रैल 2025:

यूपी की राजधानी स्थित फैजुल्लागंज थाना क्षेत्र की श्यामविहार कॉलोनी में सोमवार को झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर आग कहर बनकर टूट पड़ी। खाना बनाते समय एक घर में छोटे सिलेंडर से आग फैली और फिर हवाओं का सहारा पाकर सब कुछ खाक कर आगे बढ़ती गई। घटना में 80 परिवार बेघर हो गए उनकी तिनका तिनका कर जमा की गई गृहस्थी भी राख हो गई। मौके पर चीख पुकार के बीच दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों द्वारा आग बुझाने का सिलसिला चलता रहा।

आग फैलने में हवाओं ने किया पेट्रोल का काम

फैजुल्लागंज इलाके की श्याम विहार कॉलोनी में भारी संख्या में मेहनतकश परिवार पक्के मकानों के आसपास झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सोमवार की सुबह कुछ काम पर चले गए कुछ जाने की तैयारी में थे। घर की औरतें खाना तैयार करने में लगीं थीं। ज्यादातर घरों में छोटे गैस सिलेंडर ही इस्तेमाल किये जाते हैं। इसी दौरान एक झोपड़ी में आग लग गई उसका छप्पर धधक उठा। हवा तेज थी इसलिए आग को दूसरी झोपड़ी तक जाने में वक्त नहीं लगा।

ये भी पढ़ें:

सब कुछ छोड़ जान बचाने को बाहर आ गए मेहनतकश

Advertisement

आग फैलती देख पूरी बस्ती हतप्रभ रह गई। चूल्हे पर चढ़ा भोजन और गृहस्थी छोड़ लोग पल भर में ही बाहर आ गए क्योंकि आग की आंच शरीर को महसूस होने लगी थी। घर गृहस्थी को बेबसी से खाक होते देखने के अलावा कोई चारा नहीं बचा किसी को होश आया तो दमकल को खबर दी गई। तब तक आग 50 से अधिक झोपड़ियों को खाक कर आगे ही बढ़ती जा रही थी। पक्के मकानों में भी रहने वाले लोग डरकर बाहर आ गए क्योंकि हवा तेज थी और धुएं के बादल छा गए थे।

घंटो आग से जूझती रहीं दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां

दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों के साथ नगर निगम के कर्मी भी आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। किसी भी प्रकार की अनहोनी की आशंका के चलते मौके पर पांच एंबुलेस भी बुला ली गईं। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन घर गृहस्थी के सामान देर तक सुलगते रहे। आग में लगभग 80 झोपड़ियां खाक हो गईं। बेघर हो चुके परिवारों के बच्चे भूखे प्यासे मां बाप को निहार रहे थे और मां बाप फिर से जीवन शुरू करने की जद्दोजहद में पड़े थे।

ये भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दें... बांद्रा एक्सप्रेस कई दिन ऐशबाग से चलेगी, 13 फरवरी से उधना-अयोध्या कैंट स्पेशल ट्रेन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link