Uttar Pradesh

आगरा में शिवाजी महाराज के नजरबंदी स्थल पर बनेगा भव्य स्मारक

आगरा 15 मार्च, 2025

महाराष्ट्र सरकार ने आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के नजरबंदी स्थल पर एक भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की है। यह स्थल वह कोठी है, जहां मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब ने शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज को 1666 में कैद किया था। यूपी सरकार द्वारा भूमि की व्यवस्था की जा रही है, जबकि महाराष्ट्र सरकार इसके लिए बजट आवंटित करेगी। यह स्मारक शिवाजी महाराज की शौर्य गाथाओं को संजोने और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इस कोठी का पता इतिहासकारों और राजस्व अभिलेखों से लगाया। यह कोठी जयपुर राजघराने के राजा रामसिंह के कब्जे में थी और मीना बाजार मैदान के पास स्थित थी। शिवाजी महाराज की बहादुरी और चतुराई के कारण वह बिना किसी खून-खराबे के औरंगज़ेब की कैद से निकलने में सफल रहे थे। अब इस स्थल पर उनका भव्य और दिव्य स्मारक बनाकर उनकी शौर्य गाथाओं की तस्वीरें भी लगाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कॉलेज में NELS लैब शुरू, आपात स्थितियों में जान बचाने की मिलेगी ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link