NationalUttar Pradesh

वाराणसी: आज 15 मिनट के लिए घने अँधेरे में डूब जायेगा शहर…. आखिर क्या है वजह?

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 28 अप्रैल 2025:

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। शहीदों के सम्मान और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता जताने के लिए काशीवासियों ने सोमवार रात 8 बजे से 8:15 बजे तक 15 मिनट का ब्लैक आउट करने का संकल्प लिया है।

लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों की बत्तियां बंद रखें। यह ब्लैक आउट केवल अंधेरा नहीं, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि और आतंकवाद के खिलाफ काशी की हुंकार है।

ये भी पढ़ें:

सामाजिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संगठनों ने इस पहल को समर्थन दिया है। गंगा घाटों से लेकर शहर की गलियों तक हर जगह इस एकजुटता का संदेश गूंजेगा। काशीवासियों का यह कदम न केवल बलिदानियों के प्रति सम्मान है, बल्कि दुनिया को यह बताने का प्रयास भी कि भारत आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा।

ये भी पढ़ें  30 साल में ₹1 लाख बने ₹4 करोड़ : ग्रोथ मिड-कैप फंड्स ने दिखाया कमाल, दिया ये शानदार रिटर्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button